मधुबनी, जून 1 -- मधुबनी, निज संवाददाता। मधुबनी के डीएम आनंद शर्मा ने राष्ट्रीय स्तर के एक सर्वेक्षण में बिहार में प्रथम तथा देश में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है। एक पत्रिका के रिपोर्ट के अनुसार देशभर के करीब 800 डीएम के कार्यों का मूल्यांकन प्रशासनिक क्षमता, सुशासन, नवाचार, जवाबदेही, संकट प्रबंधन और जनसंपर्क सहित 10 मानकों पर किया गया। आनंद शर्मा के नेतृत्व में जिले में डिजिटल गवर्नेंस, शिकायत निवारण, पंचायत सशक्तिकरण, भूमि प्रबंधन और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिली है। इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आम नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...