इटावा औरैया, मार्च 9 -- 11 मार्च को नई दिल्ली में आयोजित निर्वाचित महिला पंचायत प्रतिनिधियों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में जिले के महेवा ब्लॉक की दो ग्राम पंचायतों की महिला प्रतिनिधि भाग लेंगी। कार्यक्रम में प्रदेश भर की 135 निर्वाचित महिला ग्राम प्रधान एवं 10 अधिकारी शामिल होंगे। निदेशक पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों की महिला प्रतिनिधियों व प्रधान की सफलता की कहानियों को गूगल लिंक पर अपलोड हुए वीडियो एवं कंटेंट के आधार पर चयनित महिला प्रतिनिधि राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगी। एडीओ पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि यह बड़े हर्ष की बात है कि महेवा ब्लॉक की महेवा मुख्यालय पंचायत की प्रधान कुमुद सिंह तथा दिलीपनगर पंचायत की प्रधान विनीता देवी राष्ट्रीय सम्मेलन में शामिल होंगी। दोन...