बदायूं, मार्च 7 -- बदायूं, संवाददाता। राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. शिवम कमठान को राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति प्रशंसा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भारतीय निवारक एवं सामाजिक चिकित्सा संघ के राष्ट्रीय सम्मेलन में सिलवासा स्थित नमो मेडिकल कॉलेज में प्रदान किया गया। जिसके बाद प्राचार्य ने भी कालेज आने पर सम्मानित किया है। बदायूं राजकीय मेडिकल कालेज के डॉ. कमठान को यह पुरस्कार सामुदायिक स्वास्थ्य, जनस्वास्थ्य शिक्षा और निवारक चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व और योगदान के लिए दिया गया। वह वर्तमान में जीएमसी बदायूं के युवा विभागाध्यक्षों में शामिल हैं और कई शैक्षणिक व प्रशासनिक जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। उन्होंने कोविड-19 प्रशिक्षण, टीबी-फ्री इंडिया अभियान, पोषण माह तथा अन्य जनस्...