राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित बीईओ बबीता सिंह का रामपुर में स्वागत
रामपुर, सितम्बर 10 -- रामपुर। नगर संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह का स्वागत किया गया। उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक योजना एवं प्रशासन संस्थान द्वारा राष्ट्रीय सम्मान से नवाजा गया है। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों और एआरपी के साथ अपने कार्यानुभव साझा करते हुए कहा कि बेहतर परिणाम के लिए टीम भावना और निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। कार्यक्रम में एआरपी निसार अहमद, आशीष वशिष्ठ, प्रीती, सीमा, आंचल चौधरी, तसखीर उल्लाह खान, अली कामरान खान, असीम, सौलत और सय्यद आफाक हुसैन सहित कई शिक्षक व अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.