हरदोई, सितम्बर 21 -- सण्डीला। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने पर सेंट थेरेसा विद्यालय परिवार ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्हें सम्मान-पत्र और स्मृति-चिह्न भेंटकर अभिनंदन किया गया। इस दौरान डॉ. त्रिपाठी ने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षकों की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना भी इसका उद्देश्य है। प्रधानाचार्य फादर जॉन पॉल बारा ने कहा कि डॉ. त्रिपाठी का राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित होना शिक्षा जगत के लिए गौरव की बात है। इस मौके पर कोऑर्डिनेटर मानवेन्द्र सिंह चौहान, रियाज अह...