भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व भागलपुर की दो शिक्षिका करेंगी। इनका चयन राज्यस्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर किया गया है। यह प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी के बीच क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी। चयनित शिक्षकों में भागलपुर से इंटर स्कूल खरीक की शिक्षिका डॉ. शैल प्रज्ञा और पवित्रा दास है। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर उन्हें इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता सुनिश्चित कराने को कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...