कानपुर, अक्टूबर 1 -- कानपुर। भारत विकास परिषद आजाद शाखा ने गुरुवार को राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया। कार्यक्रम सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज कानपुर में हुआ। कार्यक्रम में माउंट कार्मल इंटर कॉलेज, कानपुर विद्या मंदिर, सरस्वती इंटर कॉलेज व सेठ मोतीलाल खेड़िया ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि सुभाष चंद्र खेरिया, विशिष्ट अतिथि कमल किशोर ने किया। अध्यक्ष अरविंद कुमार अवस्थी ने अतिथियों का स्वागत किया। सचिव ममता श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रथम स्थान पर माउंट कार्मल इंटर कॉलेज शारदा नगर, द्वितीय स्थान पर सेठ मोतीलाल खेड़िया सनातन धर्म इंटर कॉलेज नवाबगंज और तृतीय स्थान पर सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज विजयनगर रहे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिषद् की ओर से समूह ज्ञान प्रतिय...