देवरिया, मार्च 21 -- सलेमपुर, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन सलेमपुर के उत्तरी समपार फाटक को बंद करने के प्रस्ताव के विरोध में शुक्रवार को राष्ट्रीय समानता दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।प्रदेश अध्यक्ष संजय दीप कुशवाहा ने कहा कि सलेमपुर रेलवे स्टेशन उपनगर के बीच से गुजरता है, जिससे पूर्वी क्षेत्र की बड़ी आबादी को मुख्य बाजार, तहसील, अस्पताल व अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने के लिए रेलवे फाटक पार करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि दक्षिणी फाटक पहले ही बंद हो चुका है और अब उत्तरी फाटक बंद होने से लोगों को कई किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। इस दौरान हरेराम आर्य, अनिल कुमार शर्मा, विजय कुशवाहा, विमलेश कुमार, सुदामा कुशवाहा, रामेश्वर, अभय कुमार, रामप्रवेश यादव सहित कई कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.