हल्द्वानी, जून 21 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय सब-जूनियर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए उत्तराखंड की 31 सदस्यीय मुक्केबाजों की टीम रविवार को पंजाब की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के लिए रवाना हो गई। इस प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह बल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों का 14 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर (कैंप) आयोजित किया गया था। इस शिविर में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से चुने गए 31 बालक और बालिका मुक्केबाजों ने कड़ा अभ्यास किया। रविवार दोपहर को यह टीम पिथौरागढ़ से हल्द्वानी स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची। यहां सभी खिलाड़ियों को आधिकारिक खेल जर्सी (किट) बांटी गई। टीम के साथ मुख्य कोच रवींद्र सिंह ठाकुर, जीवन प्रकाश, रेनू दानू, उमेश गड़िया, वीरेंद्र मल और मनोज सिंह भी पंजाब गए हैं। यह भ...