राष्ट्रीय सफाई कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन जारी
देहरादून, जुलाई 27 -- देहरादून। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन से जुड़े कर्मचारियों का मांगों को लेकर चल रहा धरना प्रदर्शन सोमवार को भी जारी रहा। प्रदेश अध्यक्ष संरक्षक चौधरी नरेश वेद ने कहा कि पर्यावरण मित्रों को जुलाई 2026 से 800 रुपये प्रतिदिन की दर से वेतन भुगतान, 715 अस्थायी पर्यावरण मित्रों की शीघ्र भर्ती, समान कार्य के लिए समान वेतन, अस्थायी कर्मचारियों के विनियमितीकरण, नियमितीकरण के लिए कटऑफ वर्ष 2018 के स्थान पर 2024 किए जाने, मृतक आश्रित नियमों में संशोधन और प्रदेश की निकायों में 10 हजार स्थायी पर्यावरण मित्रों के पद स्वीकृत करने की मांग की गई है। अध्यक्ष सोनू खैरवाल ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- सफाई कर्मचारियों का काली पट्टी बांधकर धरना प्रदर्शन जारी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.