राष्ट्रीय सनातनी संगठन ने चंद्रकांता को किया सम्मानित
हरिद्वार, जून 4 -- राष्ट्रीय सनातनी संगठन ट्रस्ट के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने आज मिस ग्लोबल उत्तराखंड का खिताब जीतने वाली चंद्रकांता से मुलाकात करउनका गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। चंद्रकांता की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा कि चंद्रकांता अत्यंत मेहनती और कर्मठ महिला हैं। उन्होंने कहा कि उनका यह परिश्रम और समर्पण समाज की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत है। प्रदेश अध्यक्ष ने विश्वास जताया कि चंद्रकांता भविष्य में भी इसी प्रकार निरंतर प्रगति करेंगी और उत्तराखंड का नाम पूरे देश में गौरवान्वित करेंगी। यह भी पढ़ें- संत समाज राष्ट्र की एकता का आधार : रविंद्रपुरी इस अवसर पर संगठन के दर्जनो पदाधिकारी और सदस्य भी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.