सिमडेगा, जनवरी 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर शुक्रवार को परिवहन विभाग के द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत सीख से सुरक्षा, तकनीक से परिवर्तन थीम पर एक अनोखा एवं प्रभावशाली जागरुकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम में लगभग 300 टेम्पो एवं ई-रिक्शा चालकों ने भाग लिया। जागरूकता रैली अल्बर्ट इक्का खेल मैदान से प्रारंभ होकर झूलन सिंह चौक, महावीर चौक होते हुए पुनः अल्बर्ट इक्का खेल मैदान पहुंची। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मोटरयान निरीक्षक प्रकाश रंजन, रामनिवास मिश्रा एवं जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक अजित कुमार रवि द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया गया। रैली का मुख्य उद्देश्य आम लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागर...