कोडरमा, अप्रैल 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार कोडरमा में एक जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया था। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति जन जागरुकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से एक ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिले से चयनित सफल विजेता आशीष कुमार राणा को जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा के नियमों के पालन और हेलमेट के उपयोग के महत्व पर विशेष बल दिया गया।वहीं, जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में कोडरमा जिले में हिट एंड रन से संबंधित लंबित मुआवजा भुगतान मामलों के शत-प्रतिशत निष्पादन ...