कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा में एक से 31 जनवरी 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया गया। इस दौरान सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में कोडरमा जिले से द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सफल प्रतिभागी श्री संतोष यादव को जिला परिवहन पदाधिकारी, कोडरमा द्वारा हेलमेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा नियमों के पालन करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। यह भी पढ़ें- JAC 10th Result 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 को लेकर क्या अपडेट, कहां देख सकते हैं जैक मैट्रिक के नतीजे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...