बरेली, जनवरी 1 -- सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देशन में आज गुरुवार से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ होगा। आरटीओ प्रशासन एवं प्रवर्तन के निर्देशन में आयोजन होगा। जीआईसी ऑडिटोरियम में दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जिसमें शैक्षणिक संस्थानों, एनजीओ, वाहन चालक, छात्र-छात्राओं की सहभागिता होगा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) पीके सरोज ने बताया, सड़क सुरक्षा माह जागरुकता का मुख्य उद्देश्य है, आमजन में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुकता लाना। जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना। पूरे महीने अलग-अलग कार्यों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरूआत गुरुवार को जीआईसी के ऑडिटोरियम से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.