संभल, अगस्त 3 -- ब्लॉक बनियाखेड़ा क्षेत्र के गांव गुमथल स्थित धर्मशाला में सोमवार को पीडीए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति रहे। जिला पदाधिकारियों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया। पीडीए सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव रमेश प्रजापति ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रजापति, पाल, मौर्य, पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक समाज के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दें। उन्होंने कहा कि जनता तक सरकारों की योजनाओं और उनके प्रभाव की सही जानकारी पहुंचाना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। आगामी चुनावों को देखते हुए कार्यक...