आगरा, अप्रैल 22 -- कांग्रेस के शहर अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप की मौत के बाद आयोजित शोकसभा में बुधवार को उनके घर पहुंचकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की। कांग्रेस नेता विवेक बंसल ने कहा कि राजेंद्र कश्यप का निधन कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस दुख की घड़ी में पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पांडेय, अदनान मिया, अली हसन सोहराब, गुलफान सिंह यादव, प्रतिभा सिंह, शैल कुमारी, पूजा, अमित पाठक, शाज़िल मिया, हजारी लाल, रमेश धनगर व अन्य कांग्रेस के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...