बिजनौर, मार्च 30 -- बिजनौर। वर्धमान कॉलेज बिजनौर में विकसित भारत @2047 उपलब्धियां, चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया। रविवार को सर्वप्रथम विषय विशेषज्ञ प्रोफेसर ललित तिवारी कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल ने अपने अतिथि व्याख्यान में बताया कि जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता पर ध्यान दिए बिना विकसित होने की बात करना बेमानी है। आगे उन्होंने कहा कि हिमालय हिंदुस्तान का मुकुट है जो हमारे लिए सामाजिक, आर्थिक, सामरिक और सांस्कृतिक सभी पहलुओं पर महत्व रखता है ऑनलाइन व्याख्यान में प्रोफेसर मनसब आलम जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय ने विकसित भारत के सपने को साकार करने में तकनीकी नवाचार और महत्वपूर्ण अनुसंधान की भूमिका विषय पर विस्तार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.