शाहजहांपुर, मई 3 -- पुवायां। बरेली कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी के अंतर्गत विश्व हिंदी परिषद दिल्ली एवं बरेली कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में काव्य संध्या एवं साहित्यकार अलंकरण समारोह हुआ। इसमें जनपद के राष्ट्रवादी कवि व साहित्यकार डॉ. प्रदीप वैरागी को उनकी साहित्यिक सेवाओं के लिए 'साहित्य गौरव सम्मान' से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. श्यामपाल सिंह मौर्य ने की। विश्व हिंदी परिषद के महासचिव डॉ. विपिन कुमार और आयोजन सचिव प्रो. मनुप्रताप ने उन्हें सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर पुवायां के शायर संतोष श्रद्धा सहित अन्य साहित्यकारों को भी अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षाविद्, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.