गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली की ओर से प्रायोजित विश्व दर्शन दिवस के मौके पर महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ में भारतीय दर्शन एवं नाथ पंथ विषय पर एकदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 21 फरवरी को किया जाएगा। संगोष्ठी से पहले विवरणिका का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन, महायोगी गुरु श्रीगोरखनाथ शोधपीठ के उप निदेशक डॉ. कुशल नाथ मिश्र, सहायक निदेशक डॉ. सोनल सिंह, सहायक ग्रंथालयी डॉ. मनोज कुमार द्विवेदी, रिसर्च एसोसिएट डॉ. सुनील कुमार ने संयुक्त रूप से किया। कुलपति प्रो. टंडन ने कहा कि यह संगोष्ठी विवि के शोध के वातावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...