बगहा, अप्रैल 4 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय भोजपुरी संस्थान, गोपालगंज के छठवें अधिवेशन में 'पंडित जवाहर प्रसाद राष्ट्रीय संगीत सम्मान' से बांसुरी वादक प्रशांत सौरभ को सम्मानित होने के उपलक्ष्य में शनिवार को संस्कार भारती प चंपारण की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया।समारोह को संबोधित करते हुए संस्कार भारती के प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. दिवाकर राय ने कहा कि प्रशांत सौरभ जैसे कलाकार बेतिया की धरती पर हैं, यह हम सबके लिए हर्ष की बात है। जब वे बांसुरी बजाते हैं तो श्रोता मंत्रमुग्ध हो जाते हैं। यह सम्मान पूरे जिले तथा सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र शरण ने प्रशांत सौरभ के बहुआयामी व्यक्तित्व की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल वक्ता, अच्छे गायक, प्रभावी मंच संचालक, योग्य शिक्षक, संस्कृत के विशेषज्ञ, हिंदी-भोजपु...