गुड़गांव, मई 21 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की अध्यक्षता में होने वाली एक महत्वपूर्ण बैठक को अचानक स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक गुरुग्राम के सुशांत लोक स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय गुरुकमल में आयोजित होनी थी। राजनीतिक गलियारों में इस बैठक को लेकर काफी हलचल थी, क्योंकि इसमें नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के नामों पर अंतिम सहमति बननी थी। इस बैठक में शहर के सभी पार्षदों, चारों विधायकों और स्थानीय सांसद को भी विशेष रूप से शामिल होना था। गुरुवार शाम करीब चार बजे अचानक सभी पार्षदों को मोबाइल पर मैसेज भेजकर बैठक स्थगित होने की आधिकारिक सूचना दी गई। अब अनुमान लगाया जा रहा है कि यह बैठक अगले सप्ताह आयोजित हो सकती है। बता दें कि नगर निगम के दो महत्वपूर्ण पदों के चुनाव को लेक...