कौशाम्बी, मई 5 -- राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर मंगलवार को ग्राम पंचायत कुरई में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था। शिविर में उपस्थित वक्ताओं द्वारा श्रमिकों को श्रम कानूनों, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, तथा नि:शुल्क विधिक सहायता के अधिकार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही श्रमिकों को बताया गया कि वह किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पेंशन, बीमा एवं अन्य लाभकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम में श्रम परिवर्तन कार्यालय से रवि मौर्य, भान,ु पीएलवी कृष्णा कपूर, प्रि...