रांची, जुलाई 4 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज, खूंटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता हासिल कर महाविद्यालय, जिले और झारखंड का नाम रोशन किया है। जूलॉजी विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राएं शालिनी कुमारी, पल्लवी कुमारी और मुस्कान कुमारी ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय शॉर्ट रील प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सम्मान प्राप्त किया। विधिक जागरुकता और सामाजिक सरोकारों पर युवाओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता में तीनों छात्राओं ने अपनी सृजनात्मक सोच, प्रभावशाली प्रस्तुति और सामाजिक संदेश के माध्यम से निर्णायकों को प्रभावित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए रांची में आयोजित सम्मान समारोह में झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ...