विकासनगर, दिसम्बर 23 -- अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की ओर से मंगलवार को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान आयोजित किया गया। समारोह में राजकीय शिक्षक संघ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष तेजवीर मलिक, डॉ. नरेंद्र तोमर और अशोक कुमार को सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य ने दीप प्रज्वलित कर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...