पीलीभीत, दिसम्बर 13 -- बीसलपुर। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक में शिक्षिकों की समस्याएं उठाई गई। समस्याओं को लेकर निदान लिए के उच्चाधिकारियों को ज्ञापन दिए जाने का निर्णय लिया गया। बीसलपुर में संरक्षक भद्रपाल गंगवार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वोच्च न्यायालय टीईटी के संबंध में दिए गए फैसले पर, आनलाइन शिक्षक उपस्थिति, शिक्षकों के चयन वेतनमान के संबंध में जल्द ही संगठन द्वारा उच्चाधिकारियों से वार्ता का निस्तारण कराए जाने, ब्लाक के सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्णपाल को ब्लाक इकाई का संरक्षक नियुक्त किए जाने पर चर्चा की गई। समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष मुकेश अवस्थी, विपिन कुमार, सूरज राठौर, राघवेंद्र गंगवार, जितेंद्र कुमार, विभु कुमार मिश्रा सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...