मथुरा, मार्च 31 -- राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राया के तत्वावधान में ब्लॉक के सेवानिवृत्त शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष हरीश चौधरी, ब्लॉक महामंत्री तीर्थ मोहन शर्मा और विनीता चौधरी (ब्लॉक कोषाध्यक्ष) के नेतृत्व में जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा के निर्देशन में संपन्न हुआ। समारोह की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मेधावी रहे। कार्यक्रम में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ मातादीन, प्रदेश संयुक्त मंत्री सोनल शर्मा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुकेश सिंह, रन सिंह, जिलामंत्री इंद्रपाल सिंह, जिला संरक्षक नेम सिंह, मनोज रावत (जिला संयुक्त मंत्री/ब्लॉक अध्यक्ष मथुरा), बच्चू सिंह, राजेश वर्मा, ब्...