कौशाम्बी, जुलाई 24 -- शुक्रवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की जिला स्तरीय मासिक समीक्षा बैठक बीआरसी मंझनपुर के सभागार में संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन, दीप प्रज्ज्वलन कर किया। बैठक में जिला संयोजक ओम दत्त त्रिपाठी ने संगठनात्मक गतिविधियों, सदस्यता अभियान, गुरुवंदन कार्यक्रम, कर्तव्य बोध दिवस, "हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ"अभियान सहित आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रतापगढ़ विभाग प्रचारक ओमप्रकाश ने कहा कि प्राथमिक शिक्षक इस समाज के निर्माण की नींव डालते हैं, उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। ऐसे में शिक्षकों को स्वस्थ चित्त से कार्य करने हेतु उन्हें दबाव मुक्त रखे जाने की आवश्यकता है और शि...