हाजीपुर, दिसम्बर 13 -- हाजीपुर। नि.सं. अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश स्तरीय कार्यसमिति की रविवार को स्थानीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैत्रय कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर बैठक होगी। बैठक की तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे उद्धाटन सत्र का समय निर्धारित है। बैठक में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारी और सदस्यों के अलावा शिक्षक शामिल होंगे। यह जानकारी शिक्षक पप्पू कुमार सिंह ने मीडिया को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...