राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
सोनभद्र, जून 18 -- सोनभद्र, संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उप्र के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में महासंघ के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौपते हुए समस्याओं के निस्तारण की मांग की है। महासंघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लाखों शिक्षकों में वर्तमान समय में गहरी चिंता, पीड़ा एवं असुरक्षा की भावना व्याप्त है। उन्होंने कहा कि भारतीय विधिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था का यह स्थापित सिद्धांत है कि कोई भी नियम अधिसूचना अथवा नीति सामान्यतः उसके प्रवर्तन की तिथि से प्रभावी होती है। पूर्व में विधिवत संपन्न नियुक्तियों तथा अर्जित देश अधिकारों पर बाद में निर्मित पात्रता मानदण्डों को लागू करना प्राकृतिक न्याय, समानता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.