मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। गुजरात के सूरत में सरदार वल्लभभाई राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान में आयोजित शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास की राष्ट्रीय शैक्षिक कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय शामिल हुए। कार्यशाला में विकसित भारत और भारतीय शिक्षा विषय पर तीन दिनों तक मंथन हुआ, जिसमें देशभर से 600 शिक्षाविद् शामिल हुए थे। बिहार से 50 शिक्षाविद् को निमंत्रित किया गया था। कार्यशाला में शिक्षा में भारतीयता, शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे नए आविष्कार और सुधार न्यास के कार्यों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यशाला में शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सह-संयोजक, एलएस कॉलेज के सहायक आचार्य डॉ. राजेश्वर कुमार, आरडीएस कॉलेज के डॉ. भगवान कुमार, सीएन कॉलेज के डॉ. सुमन कुमार झा समेत ...