राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर के सात निशानेबाज चयनित
रुद्रपुर, सितम्बर 12 -- रुद्रपुर, संवाददाता। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर के सात होनहार निशानेबाजों ने 45वीं प्री-नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के साथ ही उत्तराखंड का भी गौरव बढ़ा है। देहरादून स्थित त्रिशूल शूटिंग रेंज में 17 अगस्त से दो सितंबर तक आयोजित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने 10 मीटर एयर पिस्टल और 50 मीटर पिस्टल स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कक्षा 10 के जसकरण सिंह, गुनकार सिंह संधू और अजीत सिंह रंधावा, कक्षा पांच के वेदांत चौधरी और कक्षा 11 की प्रभलीन कौर, आंशी रौतेला और वृद्धि अग्निहोत्री ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। यह भी पढ़ें- शूटिंग में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ओवरऑ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.