राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए 5 कैडेट चयनित
बागपत, जुलाई 10 -- बड़ौत। राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश निदेशालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए 16 कैडेट का चयन किया गया। जिनमें से गाजियाबाद ग्रुप के 5 कैडेट लिए गए। उत्तर प्रदेश निदेशालय फायरिंग टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें गाजियाबाद ग्रुप के 5 कैडेट चयनित किए गए। इनमें से तीन कैडेट 74 उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी के उत्कर्ष मलिक, रौनक, सुमैया रहे। अन्य चयनितों में कनिष्क,अदिति मिश्रा रहे। इसके अलावा कैडेट जाह्नवी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए असाधारण निशानेबाजी क्षमता का परिचय दिया। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर अजीत सिंह ने कैडेटों की इस उपलब्धि पर हौसला अफजाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.