भभुआ, जुलाई 30 -- भभुआ के दो और नुआंव प्रखंड के एक शिक्षक की सूची पटना भेजी राज्य स्तरीय काउंसिलिंग में इन शिक्षकों को बुलाया जाएगा पटना भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षा सम्मान (राष्ट्रपति पुरस्कार) के लिए कैमूर जिले से तीन शिक्षकों के नाम चयनित कर राज्य स्तर पर भेजे गए हैं। हाल में आयोजित काउंसलिंग प्रक्रिया में जिले के नौ शिक्षकों ने हिस्सा लिया था। इनमें से बेहतर प्रदर्शन के आधार पर तीन शिक्षकों का चयन किया गया है। यह भी पढ़ें- परियोजना आधारित शिक्षण में शीर्ष पांच से कैमूर वंचितचयनित शिक्षक चयनित शिक्षकों में भभुआ प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डारीडीह के शिक्षक सुमित कुमार, प्राथमिक विद्यालय हरनाटांड़ के शिक्षक धीरज कुमार तथा नुआंव प्रखंड के मध्य विद्यालय बराढ़ी की शिक्षिका संगीता कुमारी शामिल हैं। तीनों शिक्षकों के नाम राज्य स्तर पर...