शामली, मई 14 -- झिंझाना। कस्बे के राष्ट्रीय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज, झिंझाना में गुरुवार को बेरोजगार युवाओं के उज्ज्वल भविष्य एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न निजी कंपनियों एवं प्रशिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर युवाओं को रोजगार और कौशल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास की भी आवश्यकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।रोजगार यह भी पढ़ें- रोजगार मेले में 23 अभ्यर्थियों का चयन मेले में विभिन...