बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय में मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आयोजित अष्ट दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 अभिविन्यास कार्यक्रम के पहले दिन दो शैक्षणिक सत्र संपन्न हुये। उद्घाटन राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना ने किया। आगामी आठ दिनों की रूपरेखा संयोजक डॉ. ऋषभ भारद्वाज ने पेश की। प्रथम सत्र में जादवपुर विश्वविद्यालय कोलकाता के औषधि प्रौद्योगिकी विभाग के प्रोफेसर तपन कुमार मैती ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के विभिन्न आयामों पर व्याख्यान दिया। द्वितीय सत्र में रांची विश्वविद्यालय की डॉ. देबजानी राय ने अपने विचार पेश किये। शैक्षणिक सत्रों का संचालन एवं धन्यवाद व्यक्त डॉ. सरिता गौतम ने किया। डॉ. अर्चना पाण्डेय, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. बृजेश कुमार, डॉ. भावना सिंह मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...