रांची, अगस्त 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। शुक्ला कॉलोनी (हिनू) में रविवार को विद्या भारती झारखंड की कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि, अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने कहा कि विद्या भारती का कार्य सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी है। उन्होंने जिला केंद्रों को अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया। अरावकर ने कहा कि कोरोना काल के बाद संगठन पहले से अधिक मजबूती से उभर रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रावधानों को विद्यालयों में लागू करने और भारतीय ज्ञान परंपरा की समझ विकसित करने के लिए कुरुक्षेत्र द्वारा आयोजित 'संस्कृति ज्ञान परीक्षा' में भाग लेने का आह्वान किया।उन्होंने आगामी 3 वर्षों की कार्य योजना बनाकर उसके अनुपालन का निर्देश दिया। बैठक में राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव, क्षेत्...