हाथरस, मई 31 -- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर रखे विचार -(A) पुरदिलनगर, हाथरस। क्षेत्र के सरस्ती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 एवं राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा-2023 के ग्रामीण शिक्षा पक्ष एवं उनकी प्रतिपूर्ति में हमारा योगदान" विषय पर वैचारिक सत्र का आयोजन किया गया। इस विषय पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त् किए। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर रखे विचारवक्ताओं के विचार वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय को भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए दीर्घकालिक एवं दूरदर्शी योजना बनानी चाहिए। शिक्षा व्यवस्था ऐसी हो जो विद्यार्थियों को केवल विषयगत ज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवनोपयोगी कौशल भी प्रदान करें। "करके सीखना" की अवधारणा को व्यवहार में उतारकर शिक्षा को अधिक प्रभावी एवं अनुभवात्मक बनाया जा सकता है। सत...