काशीपुर, अगस्त 18 -- काशीपुर। चंद्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के छह वर्ष पूर्ण होने पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति युवाओं में नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में सहायक है। मंगलवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ. दीपिका आत्रेय ने मुख्य वक्ता राधे हरि डिग्री कॉलेज के शिक्षा शास्त्र विभाग के डॉ. कुंवर पाल सिंह का बुके देकर स्वागत किया। नोडल अधिकारी एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. वंदना सिंह ने मुख्य वक्ता को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया। मुख्य वक्ता ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 एवं युवा नेतृत्व विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनईपी विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर कुशल, आत्मनिर्भर, रचनात्मक और जिम्मेदार ...