आरा, मई 25 -- -विश्वविद्यालय के कॉलेजों को मल्टी डिसिप्लिनरी कॉलेज के रूप में विकसित की योजना -आरा के जगजीवन कॉलेज सहित अन्य ने वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय को भेजा प्रस्ताव आरा, निज प्रतिनिधि । राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विश्वविद्यालय एवं कॉलेज स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। नई शिक्षा व्यवस्था के तहत अब वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के सभी कॉलेजों को मल्टी डिसिप्लिनरी कॉलेज के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने अपने अधीन सभी कॉलेजों से स्नातक स्तर पर मल्टी डिसिप्लिनरी विषयों की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रस्ताव मांगा है। कई कॉलेजों ने इस दिशा में पहल करते हुए प्रस्ताव तैयार कर विश्वविद्यालय को भेजना भी शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू होने के बाद विश...