राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सीबीएसई ने मांगे आवेदन
रांची, जुलाई 6 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीबीएसई ने वर्ष 2025-26 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए संबद्ध स्कूलों के शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। शिक्षा मंत्रालय ने देशभर के सीबीएसई से संबद्ध निजी स्वतंत्र विद्यालयों से छह उत्कृष्ट शिक्षकों एवं प्राचार्यों के नाम राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए अनुशंसित करने का दायित्व बोर्ड को सौंपा है। इच्छुक एवं पात्र शिक्षक और प्राचार्य 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई के अनुसार, शिक्षक के लिए 31 मार्च 2026 तक किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से संबद्ध विद्यालय में कम से कम 10 वर्ष की नियमित सेवा अनिवार्य है। प्राचार्य के लिए 10 वर्ष शिक्षक तथा पांच वर्ष सीबीएसई संबद्ध विद्यालय में प्राचार्य के रूप में कार्य का अनुभव होना चाहिए। 31 मार्च 2026 या उसके बाद सेवानिवृत्त हुए शिक्षक एवं प्राचार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.