मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए सूबे से अबतक महज नौ शिक्षकों ने ही आवेदन किया है। मुजफ्फरपुर समेत 38 जिले से एक-एक शिक्षक भी आवेदन नहीं कर पाए हैं। समीक्षा में मामला सामने आने पर प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने नाराजगी जताई है।

आवेदन की प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए जिला स्तरीय कमेटी को आवेदनों की जांच कर अनुशंसित शिक्षकों के नाम 21 जुलाई तक राज्य को भेजने हैं। शिक्षकों को सभी साक्ष्य के साथ ऑनलाइन आवेदन देना है। समीक्षा में मामला सामने आने पर सभी डीईओ को निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक शिक्षकों की इसमें सहभागिता कराई जाए। इन्हीं शिक्षकों में से राजकीय पुरस्कार के लिए भी नाम चयनित करना है। स्थिति यह है कि 38 जिले से एक-एक नाम भी अनुशंसा के लिए नहीं आ पाया...