बांका, अगस्त 21 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जिले की शिक्षिका खुशबू कुमारी ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। बांका के उर्दू प्राथमिक विद्यालय, बिदायडीह की प्रधान शिक्षिका खुशबू कुमारी का चयन वर्ष 2026 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए किया गया है। बिहार से इस वर्ष दो शिक्षकों का चयन राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए हुआ है, जिसमें बांका की खुशबू कुमारी का नाम शामिल है। उनके चयन की सूचना शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से 21 अगस्त को जारी पत्र के माध्यम से दी गई है। खुशबू कुमारी मूल रूप से कटोरिया प्रखंड के राधानगर की रहने वाली हैं। उनके पति मनीष कुमार आनंद भी बांका में न्यू प्राथमिक विद्यालय, कोला में प्रधान शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं।

पुरस्कार समारोह की जानकारी शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ...