राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन 10 जुलाई तक
गौरीगंज, जुलाई 3 -- अमेठी। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। विभाग ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को पात्र अभ्यर्थियों की पहचान कर 10 जुलाई तक आवेदन कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि विद्यालयों में नवाचार, डिजिटल शिक्षण, नामांकन वृद्धि, समावेशी शिक्षा, सामुदायिक सहभागिता तथा विद्यार्थियों के अधिगम स्तर में उल्लेखनीय सुधार करने वाले शिक्षकों को आवेदन के लिए विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भी पढ़ें- Badaun News: राज्य शिक्षक पुरस्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.