देवघर, मार्च 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने अपने कार्यालय कक्ष में रविवार को जिले के उन प्रतिभावान खिलाड़ियों से मुलाकात की, जिन्होंने हाल के दिनों में राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है। मौके पर उपायुक्त ने राष्ट्रीय ट्राइबल खेलो इंडिया कबड्डी प्रतियोगिता में चयनित विकास कोल एवं झारखंड स्टेट पुलिस गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले चंदन और प्रभात के अलावा किट्स यूनिवर्सिटी ओड़िसा में आयोजित राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने वाली इशिका चौहान (कप्तान) और दिव्या कुमारी सहित कबड्डी के कोच अलोक कुमार से मुलाकात कर सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान डीसी ने खिलाड़ियों के साथ उनके अनुभवों पर चर्चा की औ...