सीवान, सितम्बर 24 -- नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड के खाप बनकट पंचायत के भगवानपुर गांव निवासी शिक्षक राणाप्रताप सिंह की पुत्री आराध्या कुमारी ने वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। जवाहर नवोदय विद्यालय, सिवान की कक्षा नौवीं की छात्रा आराध्या का चयन नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है।

आराध्या की खिलाड़ी यात्रा उसकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, पूर्व मुखिया शंभुनाथ सिंह और ग्रामीणों ने सम्मानित किया। आराध्या ने अंडर-14 बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में क्लस्टर स्तर पर टीम की कप्तानी करते हुए अपनी टीम को विजेता बनाया। इसके बाद नवोदय रीजनल स्तर पर पटना रीजन की कप्तानी करते हुए बेगूसराय में आयोजित प्रतियोगिता में टीम को विजेता बनाया। नवोदय विद्यालय की राष्ट्रीय स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पंजाब के जेएनवी...