राष्ट्रीय वॉलीबाल के सफल आयोजन पर सर्वेश सम्मानित
वाराणसी, अगस्त 9 -- वाराणसी। सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बीते 4 से 11 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर जिला संघ के सचिव सर्वेश पांडेय को लखनऊ में रविवार को सम्मानित किया गया। बाबू केडी सिंह स्टेडियम में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया। वह उप्र वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष भी हैं। सर्वेश पांडेय ने बताया कि उप मुख्यमंत्री ने इस खेल को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों के गांव में नि:शुल्क नेट और बॉल पहुंचाने के लिए कहा है। प्रदेश में करीब 100 गांव चयनित किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गांव-गांव पहुंचेगा वॉलीबाल और नेट : ब्रजेश पाठक यह भी पढ़ें- Varanasi News: बरेका में महिला फुटबॉल का फज्ञइनल मैच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.