धनबाद, अक्टूबर 6 -- धनबाद। राष्ट्रीय वेतन समझौता 12 के गठन में विलंब के कारण कोल इंडिया प्रबंधन के प्रति कोयला मजदूरों में आक्रोश है। यह बात धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (बीएमएस) के कार्यकर्ताओं की बैठक में कोल उद्योग प्रभारी भारतीय मजदूर संघ सह स्थायी सुरक्षा समिति सदस्य के लक्ष्मा रेड्डी ने कही। प्रबंधन की नीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन 12वां वेतन समझौता के प्रति गंभीर नहीं है। लेवर कोड की आड़ में वेतन समझौता में विलंब कर रहा है। कोयला प्रबंधन अपनी मनमाने रवैये पर अड़ा रहा तो संघ सीधी कार्रवाई करने को बाध्य होगा। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती एवं संचालन संघ के महामंत्री उमेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर धर्मजीत चौधरी, ओम कुमार सिंह भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...