गाज़ियाबाद, फरवरी 3 -- मोदीनगर, संवाददाता। यादव फॉर्म हाउस में मंगलवार को राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप की उद्घाटन किया गया। चैंपियनशिप में देशभर से 850 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। चार फरवरी से चैंपियनशिप के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। चैंपियनशिप का उद्घाटन मोदीनगर विधायक डॉ. मंजू सिवाच, भारतीय भारोत्तोलन महासंघ के अध्यक्ष सहदेव यादव, उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन संघ की अध्यक्ष सबीना यादव और ओलंपियन सैखोम मीराबाई चानू ने फीता काटकर किया। डॉ. मंजू शिवाच ने सभी खिलाड़ियों को प्रेरित करते हुए उनकी उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक मजबूती भी प्रदान करता है और युवा खिलाड़ियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र का गौरव बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ने के...