खगडि़या, जनवरी 1 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद हॉकी प्रतियोगिता के लिए खगड़िया जिला की बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ियों में हॉकी खिलाड़ी साक्षी कुमारी, सरस्वती कुमारी, अनुराधा कुमारी, अंशु कुमारी व निभा कुमारी शामिल है। बताया गया कि राष्ट्रीय विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता दो से सात जनवरी तक मध्यप्रदेश के ग्वालियर में होगी। जिसमें देशभर से चयनित टीमें भाग लेगी। ये चयिनत खिलाड़ी बंटी कुमार के मागर्दशन में अभ्यास करती है। इधर चयन पर जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, प्रधान लिपिक अरविंद कुमार पाण्डेय, शारीरिक शिक्षक शशिकांत रंजन, बंटी कुमार, परमानंद कुमार, राजीव कुमार ने बधाई दी है। कहा कि जिले की हॉकी खिलाड़ी बिहार की ओर से बेहतर प्रदर्शन कर जीत दर्ज करने का जज्बा रखती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...